Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

झारखण्ड-हजारीबाग में दुल्हन को लेकर जा रही बस पलटने से 20 लोग जख्मी

25
Tour And Travels

हजारीबाग.

झारखंड के हजारीबाग में एक बस पलट गई है। बस एक शादी समारोह में जा रही थी। बस में दुल्हन समेत कई लोग सवार थे। इस हादसे में 20 से ज्यादा लोग जख्मी हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक, बस बिहार के छपरा से निकली थी और झारखंड के रांची में जा रही थी। हादसा हजारीबाग के यूपी मोड के पास हुआ।

जानकारी के मुताबिक, चरही के यूपी मोड़ के समीप यह हादसा मंगलवार सुबह करीब पांच बजे हुआ। हादसे में करीब 20 लोग घायल हुए हैं। सभी शादी समारोह में शिरकत होने के लिए रांची जा रहे थे। बस में लड़की (दुल्हन) भी सवार थी। रांची में शादी होने वाली थी। हादसे की सूचना मिलने के बाद लड़के पक्ष के लोग रांची से आकर सभी को रेफर करा कर ले गए।

20 से ज्यादा लोग घायल
हादसे में घायल हुए पांच लोगों को रांची रेफर किया गया है। एचएमसीएस हजारीबाग में सिर्फ एक खलासी एंबुलेंस पर पड़ा हुआ था, जिसे भी रांची ले जाया गया। खलासी कुछ बोलने की स्थिति में नहीं है। मंगलवार की अहले सुबह यूपी मोड़ में बस दुर्घटना हुई। लगभग 20 से ऊपर लोग घायल हो गए हैं। चरही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस के माध्यम से हजारीबाग सदर अस्पताल भेजा। यहां से फिर उन्हें रांची रेफर कर दिया गया।