Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

फुल्लीडुमर में स्कार्पियो की चपेट में आने से चार महिला समेत छह कावंरिया की मौत

14
Tour And Travels

बांका
बिहार में बांका
जिले के फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र में स्कार्पियो की चपेट में आने से चार महिला समेत छह कावंरिया की मौत हो गयी तथा 12 अन्य घायल हो गये।
पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि शुक्रवार की रात कांवरियों का दल अमरपुर के जेठौरनाथ मंदिर जा रहा था। इस दौरान नगरडीह मोड़ के समीप स्कार्पियो ने कांवरियों को कुचल दिया।इस घटना में चार महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य घायल हो गये।

 मृतकों की पहचान अमरपुर थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर इटहरी निवासी राम चरण तांती (50), गौतम यादव की पत्नी पुतुल देवी, रजौन थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव निवासी अर्जुन यादव की पत्नी ललिता देवी(50),अरुण पासवान की पत्नी चुन्नी देवी (45), दिनेश यादव की पत्नी सुमित्रा देवी(45) और शोभानपुर गांव निवासी सहदेव यादव की पुत्री लक्खी कुमारी (17) के रूप में की गयी है।

सूत्रों ने बताया कि घायलों को मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस की गाड़ी को आक्रोशित लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया और पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। हमले में दारोगा बबन मांझी घायल हो गए। उनका इलाज अमरपुर रेफरल अस्पताल में चल रहा है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है।