
शेयर बाजार ने आज यानी 2 जुलाई को ऑल टाइम हाई बनाया है। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 79,855 और निफ्टी ने 24,236 का लेवल छुआ। हालांकि इसके बाद बाजार में गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 34 अंक की गिरावट के साथ 79,441 के स्तर पर बंद हुआ।
निफ्टी में भी 18 अंक की गिरावट रही। ये 24,123 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में गिरावट और 12 में तेजी देखने को मिल रही है। बैंकिंग और ऑटो शेयर्स में ज्यादा गिरावट रही। वहीं IT, एनर्जी और फार्मा शेयर्स में तेजी देखने को मिली है।
आज एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार
- एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार देखने को मिला है। जापान के निक्केई में 1.12% की बढ़त रही। ताइवान वेटेड में 0.78% और कोरिया के कोस्पी में 0.84% की गिरावट रही। वहीं शंघाई कंपोजिट में 0.07% और हैंगसेंग 0.29% ऊपर बंद हुआ।
- सोमवार को अमेरिकी बाजार में बढ़त रही। डाओ जोंस 50 (0.13%) अंक चढ़कर 39,169 पर बंद हुआ। NASDAQ 146 (0.83%) अंकों की बढ़त के साथ 17,879 के लेवल पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 14 (0.27%) अंक चढ़कर 5,475 पर बंद हुआ।