Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

आज यानी 5 जून को सेंसेक्स 1,500 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ

136
Tour And Travels

नई दिल्ली, 5 जून। लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद आज सेंसेक्स 1,500 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 73,700 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में 500 अंक से ज्यादा की बढ़त है। ये 22,400 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। कल ये 4,389 अंक गिरा था। आज के कारोबार में FMCG शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी है। निफ्टी का FMCG इंडेक्स 5% से ज्यादा चढ़कर कारोबार कर रहा है। निफ्टी ऑटो में 4% से ज्यादा की तेजी है। नेस्ले, एशियन पेंट और ITC के शेयर 4% से ज्यादा चढ़े हैं। गिरने वाले शेयरों में पावर ग्रिड और LT हैं। इनमें 1% की गिरावट है।

रेलवे, डिफेंस और PSU शेयरों में गिरावट आ सकती है
ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने कहा- कम बहुमत के बावजूद, हम उम्मीद करते हैं कि कुछ बदलावों के साथ मोदी 2.0 का नीतिगत एजेंडा (निवेश-आधारित विकास, कैपेक्स, इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण, मैन्युफैक्चरिंग, आदि) जारी रहेगा। लोकसभा चुनाव के नतीजों वाले दिन कल यानी, 4 जून को सेंसेक्स 4389 अंक (5.74%) की गिरावट के साथ 72,079 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी में भी 1,379 अंक (5.93%) की गिरावट रही, ये 21,884 के स्तर पर बंद हुआ था।