Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने आज झारखंड के जमशेदपुर में वीर बाल दिवस के ऐतिहासिक कार्यक्रम में भाग लिया

184
Tour And Travels

नई दिल्ली, 26दिसंबर। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा जनजातीय कार्य मंत्री  अर्जुन मुंडा ने आज झारखंड के जमशेदपुर में गुरुद्वारा साहिब बाबा दीप सिंह जी में वीर बाल दिवस के ऐतिहासिक कार्यक्रम में भाग लिया।

याद रहे की 26 दिसंबर, 1704 को सरहिंद के मुगल गवर्नर वजीर खान ने 10वें गुरु गोविंद सिंह जी के साहिबजादे (पुत्रों) बाबा फतेह सिंह और बाबा जोरावर सिंह को दरबार में मृत्यु का आदेश दिया था। उनकी शहादत के सम्मान में वीर बाल दिवस मनाया जाता है। उल्लेखनीय है कि शहीद दीप सिंह जी की शहादत की याद में बनाया गया यह जमशेदपुर का एकमात्र गुरुद्वारा है।

सिखों में अन्याय और विनाशकारी शक्तियों के खिलाफ लड़ने की एक लंबी परंपरा है। वे पीढ़ियों से सर्वोच्च बलिदान देते आ रहे हैं। मानवता और देश के लिए सिख गुरुओं द्वारा दिए गए बलिदान की कोई बराबरी नहीं कर सकता। निस्वार्थ सेवा और शांति का संदेश देने वाले गुरु ग्रंथ साहिब न केवल सिख समुदाय के लिए, बल्कि हर दूसरे भारतीय समुदाय के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।