Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

कोविड-19 पर पीआईबी का बुलेटिन

81
Tour And Travels

image0020FX3 Hindi News Website

 

  • राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान में टीके कीअब तक 133.17करोड़से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं
  • भारत में फिलहाल 91,456 सक्रिय मामले; 561 दिनों में सबसे कम
  • सक्रिय मामले कुल मामलों के 1 प्रतिशत से भी कम, वर्तमान में 0.26 प्रतिशत, मार्च 2020 के बाद से न्यूनतम
  • संक्रमण से मुक्त होने की दर 98.37 प्रतिशत, मार्च 2020 के बाद उच्चतम
  • बीते 24 घंटे में 7,973 मरीज संक्रमण से मुक्त हुए, देश में संक्रमण से मुक्त होने वालों की संख्या बढ़ कर 3,41,30,768 हुई
  • बीते 24 घंटे में देश में 7,350नये मामले दर्ज किये गए
  • दैनिक पॉजिटिविटी दर 0.86प्रतिशत, पिछले 70दिनों से 2 प्रतिशत से कम
  • साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 0.69प्रतिशत, पिछले 29दिनों से 1 प्रतिशत से कम
  • अब तक कुल 65.66करोड़ जांच की गयी

पिछले 24 घंटों में 19,10,917वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 133.17 करोड़ (1,33,17,84,462)से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 1,38,93,021टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।

 

आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:

 

 

स्वास्थ्य कर्मी पहली खुराक 1,03,85,628
दूसरी खुराक 96,00,597
अग्रिम पंक्ति के कर्मी पहली खुराक 1,83,83,021
दूसरी खुराक 1,66,93,235
18-44 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 47,85,34,066
दूसरी खुराक 27,04,21,555
45-59 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 18,96,04,286
दूसरी खुराक 13,35,62,704
60 वर्ष से अधिक पहली खुराक 11,85,50,001
दूसरी खुराक 8,60,49,369
कुल 1,33,17,84,462

 

पिछले 24 घंटों में 7,973 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,41,30,768हो गई है।

नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 98.37 प्रतिशत है जो मार्च 2020 के बाद से उच्चतम है

image0026CAH Hindi News Website

केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा निरंतर और सहयोगात्मक रूप से किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप पिछले 46 दिनों से लगातार 15,000 से कम दैनिक नए कोविड मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

पिछले 24 घंटे में 7,350 नए मरीज सामने आए हैं।

भारत में सक्रिय मरीजों की संख्यावर्तमान में 91,456है जो 561 दिनों में सबसे कमहै। वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 0.26 प्रतिशत हैं। यह मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है।

image0043DBY Hindi News Website

देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 8,55,692 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 65.66 करोड़ (65,66,72,451)जांच की गई हैं।

 

देश भर में जांच क्षमता को बढ़ाया गया है, साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 0.69 प्रतिशत है जो पिछले 29 दिनों से लगातार 1 प्रतिशत से कम बनी हुई है। दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 0.86 प्रतिशत है। दैनिक सकारात्मकता दर पिछले 70 दिनों से 2 प्रतिशत से कम और लगातार 105 दिनों से दैनिक 3 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।

 

जानकारी के लिये:

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1780790

 

राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 टीके की उपलब्‍धता पर अपडेट

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 140.28 करोड़ से अधिक टीके प्रदान किये गए

राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी भी 17.83 करोड़ से अधिक शेष व अप्रयुक्त टीके मौजूद

 

केंद्र सरकार देशभर में कोविड-19 टीकाकरण का दायरा विस्तृत करने और लोगों को टीके लगाने की गति को तेज करने के लिये प्रतिबद्ध है। राष्ट्रव्यापी कोविड-19 टीकाकरण 16 जनवरी, 2021 को शुरू हुआ। कोविड-19 टीकाकरण का नया चरण 21 जून 2021 से शुरू किया गया था। टीकाकरण अभियान की रफ्तार को अधिक से अधिक टीके की उपलब्धता के जरिये बढ़ाया गया है। इसके तहत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को टीके की उपलब्धता के बारे में पूर्व सूचना प्रदान की जाती है, ताकि वे बेहतर योजना के साथ टीके लगाने का बंदोबस्त कर सकें और टीके की आपूर्ति श्रृंखला को अधिक बेहतर बनाया जा सके।

देशव्यापी टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में केंद्र सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क कोविड टीके प्रदान करके उन्हें पूर्ण सहयोग दे रही है। टीके की सर्व-उपलब्धता के नये चरण में, केंद्र सरकार टीका निर्माताओं से 75 प्रतिशत टीके खरीदकर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क प्रदान करेगी।

 

वैक्सीन की खुराकें

 

(13 दिसंबर, 2021 तक)

अब तक हुई आपूर्ति 1,40,28,94,550
शेष टीके 17,83,30,021

 

केंद्र सरकार द्वारा सभी प्रकार के स्रोतों से अब तक वैक्सीन की 140.28 करोड़ से अधिक (1,40,28,94,550) खुराकें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सरकारी स्रोत (निशुल्क) और राज्यों द्वारा सीधी खरीद प्रक्रिया के जरिये प्रदान की गई हैं।

राज्यों के पास वैक्सीन की 17.83 करोड़ से अधिक (17,83,30,021) अतिरिक्त और बिना इस्तेमाल की हुई खुराकें मौजूद हैं, जिन्हें लगाया जाना है।