Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया- किसान, महिला, युवा, गरीब, व्यापारी, सभी वर्गों को ध्यान में रख तैयार हुआ है बजट

15
Tour And Travels

चंडीगढ़
प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बतौर वित्त मंत्री बजट सत्र के दौरान जो बजट पेश किया, भारतीय जनता पार्टी के नेता उसमें खूब वाहवाही लूट रहे हैं जबकि विपक्ष इसे लेकर पूरी तरह से आक्रामक दिख रहा है। यह बजट वास्तव में हरियाणा को विकास के नए शिखर पर लेकर जाएगा या फिर विपक्ष के दावे सच्चे हैं इसे लेकर मीडिया ने प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से बातचीत की। जिसमें उन्होंने विस्तार से हर पहलू पर अपने विचार रखते हुए कहा कि यह हरियाणा के हर वर्ग को लाभान्वित करने वाला और उनकी आकांक्षाओं और उम्मीदों को साकार करने वाला बजट है।

हर हरियाणवी खुशहाल और आर्थिक रूप से संपन्न हो भारतीय जनता पार्टी अपनी इस सोच पर लगातार अग्रसर है और हरियाणा से बेहद लगाव रखने वाले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे देश को विकसित देखना चाहते हैं उनकी सोच के अनुरूप हम प्रदेश में लगातार कार्य कर रहे हैं। वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 2,05,017.29 करोड़ रुपये का यह बजट गत वर्ष के 1,80,313.57 करोड़ रुपए से 13.7 प्रतिशत अधिक है। इस वर्ष के बजट में भी नागरिकों को राहत प्रदान करते हुए कोई नया कर नहीं लगाया गया है। नायब सिंह सैनी से हुई बातचीत के कुछ अंश आपके सामने प्रस्तुत है :-

प्रशन:- आपके द्वारा पेश किए गए बजट में क्या खास है ?
उत्तर:-
हरियाणा प्रदेश के लोगों ने जो महत्वपूर्ण सुझाव दिए थे यह शानदार बजट उसी का परिणाम है। मेरे पास लगातार प्रदेश से और प्रदेश के बाहर से बजट को लेकर प्रशंसा से भरे मैसेज आ रहे हैं। इसमें किसान, महिला, युवा, गरीब, व्यापारी, बड़े इंडस्ट्रलीज समेत सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। सभी वर्गों के सुझावों को सम्माहित करते हुए यह बजट तैयार किया गया है। इसे लेकर लोगों में उत्साह है और लोग अच्छा अनुभव कर रहे हैं कि उनके अनुरूप यह बजट आया है।

प्रशन:- किसानों के लिए इसमें विशेष क्या है ?
उत्तर:-
मैंने अपनी स्पीच में उन सभी बातों का बड़े विस्तार से जिक्र किया है चाहे हमारे हॉर्टिकल्चर के किसान है, गन्ने के किसान हैं या दूसरे किसान हैं सभी का इसमें ध्यान रखा गया है। हमने किसानी से संबंधित इंस्ट्रूमेंट के लिए अच्छी सब्सिडी का प्रावधान किया है। किसानों की फसल 100 फ़ीसदी खरीदने का प्रावधान किया है। सरसों के किसानों के लिए रेवाड़ी में एक बड़ी तेल मिल लगाने का प्रावधान किया है जो कि एशिया की सबसे बड़ी तेल मील होगी। कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए सूरजमुखी का तेल मिल लगाया जाएगा। सिरसा में किन्नू के किसानों के लिए जूस के लिए एक बड़ा प्रोजेक्ट लगाया जाएगा, जिससे किन्नू का अच्छा दाम उन्हें मिल पाएगा और हमारे यहां से जूस बनाकर अन्य प्रदेश में जाएगा। अमरूद और लीची के किसानों के लिए उत्कृष्टता केंद्र बनाया जाएगा। मछली पालन के लिए एक बड़ा बजट हम देंगे और महिला डेरी बनाए इसके लिए 1 लाख का लोन बिन ब्याज दिया जाएगा। हम किसानों को मजबूत और सशक्त करने के लिए लगातार काम करते रहेंगे।

प्रशन:- विदेश में जाने के इच्छुक युवा गलत रास्ते ना अपनाएँ इसके लिए आपके पास क्या सोच है ?
उत्तर:-
यह विषय अलग-अलग देशों से संबंधित है। इस पर मैंने एक विस्तार से चर्चा की है। मैंने अपने सम्मानित सदस्यों से यह आग्रह भी किया है कि हम एक बिल सदन में लेकर आ रहे हैं इसे सर्व सम्मति से पास करें ताकि युवा गलत रास्ते से बाहर न जाए। क्योंकि इससे न केवल हमें बल्कि हमारे माता-पिता व पूरे परिवार को नुकसान है। इसलिए गलत रास्ता नहीं अपनाना चाहिए। विदेश सहयोग विभाग का जो निर्माण किया है उसके माध्यम से हम जो बच्चे एजुकेशन, व्यापार, रोजगार के लिए बाहर जाना चाहते हैं उनका पूरा सहयोग करेंगे।

प्रशन:- कांग्रेसी नेताओं खासतौर पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इसे कर्ज बढ़ाने वाला बजट बताया है ?
उत्तर:-
मैंने बजट को लेकर बड़े डिटेल में बताया है और सदन में मैंने कर्ज को लेकर भी डिटेल में ही बात की थी। आज विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। कांग्रेस मूर्छित हुई पड़ी है और वह केवल मुद्दे विहीन बातें करने में लगे हुए हैं।

प्रशन:- जीडीपी और राजस्व से संबंधित थोड़ी जानकारी दें ?
उत्तर :-
वर्ष 2014-15 में हरियाणा का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 4,37,145 करोड़ रुपये था, जबकि वर्ष 2024-25 में हरियाणा की अनुमानित जीडीपी 12,13,951 करोड़ रुपये है। इसी प्रकार, वर्ष 2014-15 में हरियाणा की प्रति व्यक्ति आय 1,47,382 रुपये थी, जबकि वर्ष 2024-25 में अनुमानित प्रति व्यक्ति आय 3,53,182 रुपये है। पिछले 10 वर्षों में राज्य की जीडीपी औसतन 10.8 प्रतिशत और प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय औसतन 9.1 प्रतिशत की दर से बढ़ी है। राजस्व घाटे में पिछले 10 वर्षों में कमी आई है।