Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

हरियाणा में मौसम फिर करवट लेगा, तापमान में गिरावट और दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी

21
Tour And Travels

हरियाणा
हरियाणा में मौसम फिर करवट लेगा। आज और कल उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से रात के तापमान में गिरावट और दिन के तापमान में बढ़ोतरी होगी। बीते दिन सबसे ठंडा इलाका बालसमंद (हिसार) रहा। जहां तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में यहां तापमान में 4.7 डिग्री की गिरावट आई है।

मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में 21 मार्च तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान हवाएं हल्की गति से चलती रहेगी। इस दौरान आज और कल उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से रात के तापमान में गिरावट और दिन के तापमान में मामूली बढ़ोतरी होने की संभावना है। लेकिन 19 मार्च से एक और पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से हवाएं उत्तर-पूर्वी हो जाएंगी, जिससे 20 और 21 मार्च को वातावरण में नमी बढ़ने और आंशिक बादल छाने की संभावना है।

बता दें कि कुछ दिन पहले हरियाणा के कई जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई जिससे किसानों को बहुत नुकसान हुआ। किसानों की फसलें खराब हो गई। इसको लेकर किसान चिंता में है।