Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

पंजाब में गर्मी का प्रकोप अब तेज़ी से बढ़ रहा, अप्रैल महीने के पहले ही हफ्ते में गर्मी ने लोगों को किया बेहाल

26
Tour And Travels

चंडीगढ़
पंजाब और हरियाणा में गर्मी का प्रकोप अब तेज़ी से बढ़ता जा रहा है। अप्रैल महीने के पहले ही हफ्ते में गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। दोनों राज्यों के कई शहरों का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने 8 और 9 अप्रैल के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है, जिसमें अत्यधिक गर्मी पड़ने की संभावना जताई गई है। वहीं, 10 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ के चलते कुछ स्थानों पर आंधी और बिजली गिरने की संभावना भी जताई गई है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बठिंडा एयरपोर्ट के नजदीकी इलाके में अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 8.2 डिग्री अधिक था। वहीं राज्य में गर्मी के बढ़ते स्तर ने लोगों की मुश्किलें भी बढ़ा दी हैं। बिजली की मांग में तेज़ी आई है और कई जगहों पर लोड बढ़ने की वजह से कटौती की आशंका भी जताई जा रही है।

पंजाब के प्रमुख शहरों में तापमान इस प्रकार रहा:
चंडीगढ़: 37.6°C
अमृतसर: 37°C
लुधियाना: 39.2°C
पटियाला: 38.6°C
पठानकोट: 37°C
बठिंडा शहर: 40°C
फरीदकोट: 39.5°C
गुरदासपुर: 35.5°C
नवांशहर: 35.8°C
फतेहगढ़ साहिब: 37.1°C
फिरोजपुर: 38°C
होशियारपुर: 35.9°C
जालंधर: 37.3°C
मोगा: 37.2°C
मोहाली: 36.4°C