Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

हरियाणा में भयंकर गर्मी, अधिकतम तापमान सामान्य से 4.9 डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंचा, लू का यलो अलर्ट जारी

27
Tour And Travels

चंडीगढ़
हरियाणा में भयंकर गर्मी पड़ने वाली है। प्रदेश का अधितकम तापमान 40 डिग्री पर पहुंचा चुका है। अधिकतम तापमान सामान्य से 4.9 डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंच गया है। रोहतक सबसे गर्म जिला रहा। यहां का तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मौसम विभाग ने आज हरियाणा के 20 जिलों में लू का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि करनाल और यमुनानगर को छोड़कर बाकी सभी जिलों में लू चलेंगी।

पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 9 अप्रैल की रात से मौसम में बदलाव हो सकता है। इससे राज्य में 10 और 11 अप्रैल को ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादलवाई और कहीं-कहीं हवाओं के साथ छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है। इससे 12 व 13 अप्रैल को दिन के तापमान में हल्की गिरावट होगी।

डॉक्टरों ने लोगों से सावधानी बरतने की सलाह दी है। वहीं, गुरुग्राम और फरीदाबाद में एडवाइजरी जारी की गई है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि प्रदेश में 9 अप्रैल तक मौसम खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर-पश्चिमी व पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना से विशेषकर दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने का अनुमान है।