Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

बिहार का मदनपुर जंगल कई दिनों से लगी भीषण आग

33
Tour And Travels

पश्चिम चंपारण

जिले के मदनपुर जंगल के कई हिस्सों में आग की लपटे देखने को मिल रही हैं। हवा के साथ ही आग की लपटें कभी ज्यादा विकराल और कभी सामान्य हो रही हैं। जिससे जंगल क्षेत्र के वन संपदा को नुकसान हो रहा है। वन क्षेत्र में आग का दायरा लगातार बढ़ रहा है। वाल्मीकि नगर टाइगर रिजर्व के इस मदनपुर जंगल में लगातार हो अगलगी की घटना से जंगली जानवरों की परेशानी भी बढ़ गई है।

वन विभाग परेशान
हालांकि वनकर्मी और वाल्मीकि नगर टाइगर रिजर्व के वन क्षेत्र के अधिकारी इस आग पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। आग पर काबू पाने की लगातार कोशिश भी की जा रही है। लेकिन यह पर्याप्त नहीं दिख रहा है। तापमान बढ़ने के साथ साथ गर्मी की शुरुआत होते ही अगलगी की घटना पर अगर समय पर काबू नहीं पाई गई तो यह विकराल हो सकती है। हालांकि आग लगी कि घटना अभी महज कुछ एकड़ तक ही सीमित है। लेकिन आग के धुएं कई किलोमीटर तक देखे जा सकते हैं।

जानवरों को परेशानी
घटना से जंगली जानवरों का घने जंगलों से पलायन शुरू हो गया है। जिससे रिहायशी इलाकों में भी जानवरों के आने की संभावना बढ़ गई है। बता दे की गर्मी के शुरू होते ही जंगल क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों में अक्सर आग लगने की खबरें देखने को मिलती हैं। और इस आग से जानवरों के साथ-साथ बहुमूल्य वनस्पति जीवों को भी ज्यादा नुकसान होता है। वाल्मीकि नगर टाइगर रिजर्व के अधिकारियों का कहना है कि वे आग लगने की घटना पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और आग पर काबू पाने के लिए वन कर्मियों को मौके पर तैनात किया गया है।