Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

झारखंड पर्यटन विभाग ने राज्य की महिलाओं के लिए की फ्री एंट्री

19
Tour And Travels

 झारखंड

पूरा देश आज का दिन अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस  के रूप में मना रहा है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर झारखंड पर्यटन विभाग ने राज्य की महिलाओं के सम्मान में एक विशेष पहल की है।

जानकारी के मुताबिक आज राज्य के सभी पर्यटन स्थलों, पार्कों, झरनों और विशेष रूप से पतरातू लेक 'पार्क' में महिलाओं के लिए प्रवेश पूरी तरह से निःशुल्क रहेगा। झारखंड पर्यटन विभाग के मुताबिक ऐसा इसलिए किया गया है ताकि महिलाएं अपने व्यस्त जीवन में से कुछ समय निकालकर राज्य के मनोरम पर्यटन स्थलों का भ्रमण करें और प्रकृति की गोद में शांति और ताजगी का अनुभव करें। झारखंड पर्यटन विभाग का कहना है कि झारखंड पर्यटन विभाग राज्य के सभी पर्यटन स्थलों पर महिलाओं का स्वागत करता है और उन्हें एक सुखद और यादगार अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस
हर साल 8 मार्च को मनाए जाने वाला अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस विश्व की महिलाओं के योगदान, उनकी त्याग और साहस को समर्पित है। इस खास दिवस को महिलाओं के मान-सम्मान, समाज, सियासत और आर्थिक क्षेत्र में उनकी तरक्की के जश्न के तौर पर भी सेलिब्रेट किया जाता है। महिलाएं आज के समय पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। कला से लेकर खेल, बिजनेस और साइंस से लेकर टेक्नोलॉजी तक हर क्षेत्र में महिलाएं कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं। ऐसे में समाज में उनकी इसी योगदान और साहस को रेखांकित करने के लिए हर साल 8 मार्च को विमेंस डे  मनाया जाता है। आज का दिन उन सभी अद्भुत महिलाओं के लिए समर्पित है जो प्रेरणा देती हैं, समाज को सशक्त बनाती हैं और बदलाव की मिसाल कायम करती हैं।