Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

लाखों लोगों के लिए सफर होगा आसान पंजाब में बनने जा रहा नया हाईवे

27
Tour And Travels

चंडीगढ़

पंजाब में एक और नया फोर लेन का हाईवे बनने जा रहा है, जिससे चंडीगढ़ या पंजाब से श्री आनंदपुर साहिब होते हुए हिमाचल प्रदेश के ऊना जाने वाले लोगों का सफर बेहद आसान हो जाएगा।

बताया जा रहा है कि इस परियोजना पर 3 महीने के भीतर काम शुरू हो जाएगा। यह दावा पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने किया है। दरअसल, उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस परियोजना पर तीन कंपनियां काम करेंगी ताकि इसे जल्दी पूरा किया जा सके।

इसके लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से अनुरोध किया गया और अब परियोजना को मंजूरी मिल गई है। मंत्री बैंस ने कहा कि वे अप्रैल 2022 से इस परियोजना पर काम कर रहे हैं। इस सड़क पर कई लोगों की जान चली गई। सिंगल लेन होने के कारण यहां कई दुर्घटनाएं हुईं, लेकिन अब सरकार ने माना है कि यह सड़क जरूरी थी, जिसके बाद इस परियोजना को मंजूरी दी गई।