Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

शर्मा दंपति की संपत्ति को दूसरे के नाम पर रजिस्ट्री ना होने के लिए आयकर ने पंजीयन विभाग के आईजी को भी जानकारी भेजी

25
Tour And Travels

भोपाल
 मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में राजेश शर्मा और राधिका शर्मा की संपत्ति अटैच करने के बाद आईटी ने बिक्री पर भी रोक लगाने के लिए रजिस्ट्रार को पत्र लिखा है। दो दर्जन से अधिक बेनामी संपत्ति की दूसरे नाम पर रजिस्ट्री नहीं होगी। इनकम टैक्स छापे के बाद राजेश शर्मा और उसकी पत्नी राधिका शर्मा की संपत्ति को आईटी ने पिछले दिनों अटैच किया था। शर्मा दंपति की संपत्ति को दूसरे के नाम पर रजिस्ट्री ना होने के लिए आयकर ने पंजीयन विभाग के आईजी को भी जानकारी भेजी है। शर्मा के ठिकानों से आईटी ने छापेमारी के दौरान 375 करोड़ की संपत्ति के दस्तावेज बरामद किए हैं।

बता दें कि आयकर विभाग ने पूर्व मुख्य सचिव से जुड़े कारोबारी त्रिशूल कंस्ट्रक्शन के मालिक राजेश शर्मा की 375 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति अटैच की। आयकर विभाग के बेनामी संपत्ति विंग ने कार्रवाई की थी। शर्मा की पत्नी और अन्य कर्मचारी इनके बारे में जानकारी नहीं दे पाए थे। शर्मा ने कर्मचारियों और पत्नी के नाम ये प्रॉपर्टी खरीदी थी। क्रेशर पर काम करने वाले समेत घर के कर्मचारी के नाम भी संपत्ति मिली। घर के प्यून के नाम पर ही महज 10 करोड़ रुपए की संपत्ति मिली था। 18 दिसम्बर को रियल एस्टेट कारोबारी पर कार्रवाई की गईं थी। त्रिशूल, ईशान और क्वालिटी बिल्डर पर कार्रवाई की गई थी। राजेश शर्मा पूर्व मुख्य सचिव इकबाल सिंह बेस का करीबी है।