Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

झारखण्ड-रांची में खड़े ट्रक में कार घुसने से 5 लोगों की मौत और 3 घायल

30
Tour And Travels

रांची।

झारखंड के बोकारो-रामगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए एक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। दुर्घटना में तीन लोगों के घायल होने की भी जानकारी है। दुर्घटना देर शाम बोकारो के काश्मार थाना क्षेत्र के दांतू गांव के पास हुई। खड़े ट्रक में कार जा घुसी। बेरमो अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) बीएन सिंह ने बताया कि चार पहिया वाहन ने सड़क जाम में फंसे ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी।

चार पहिया वाहन में करीब आठ लोग सवार थे, जिनमें से पांच लोगों की मौत हो गई। सिंह ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि कुल आठ लोगों को अस्पताल लाया गया था, जिनमें से पांच मृत अवस्था में थे। उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना से पहले सड़क पर एक और दुर्घटना हुई थी जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जिसके विरोध में स्थानीय लोगों ने सड़क को जाम कर रखा था।