Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

बिहार-बेगूसराय से ‘बंटोगे तो कटोगे यात्रा’ पर जा रहे गिरिराज सिंह

33
Tour And Travels

बेगूसराय.

"बंटोगे तो कटोगे यात्रा" पर सीमांचल के दौरे पर निकले केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी सहित विपक्ष के नेताओं पर बड़ा हमला बोला है। गिरिराज सिंह ने बेगूसराय में मीडिया को संबोधित करते हुए राहुल गांधी देश में गृह युद्ध कराना चाहते हैं। उन्होंने वक्फ बोर्ड को कांग्रेस का नाजायज औलाद कहा है।

राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी देश में गृह युद्ध कराना चाहते है। इसलिए वह हल्की बातें करते रहते हैं। वह कानून को नहीं मानते है। अगर उनको इतना ही था तो जम्मू कश्मीर चुनाव का बहिष्कार करना चाहिए था। उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड कांग्रेस का नाजायज औलाद की तरह है, जो कहता है कि वक्फ बोर्ड जो कहे वहीं सही। उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड देश की ऐसी संस्था ही जो जो कहे वहीं सही कहा इस लिए इसको खत्म करना चाहिए।

इसका पार्टी से कोई लेना देना नहीं है
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अपनी यात्रा के संबंध में बताया कि यह 18 अक्टूबर को भागलपुर से शुरू होकर 22 अक्टूबर को खत्म होगी। आज से हिंदू स्वाभिमान यात्रा पर हमलोग निकल रहे हैं। कुछ लोग इस यात्रा को अपने वोट बैंक को लेकर विरोध कर रहे हैं। वोट के सौदागर को विरोध करने से कुछ नहीं होने वाला है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लालू और तेजस्वी यादव पर भी सभी लोगों पर जमकर हमला बोला। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि यह राजनीतिक यात्रा नहीं है। यह हिंदुत्व को जगाने का यात्रा है। उन्होंने कहा है कि इसका पार्टी से कोई लेना देना नहीं है। यह हिंदू को जगाने के लिए यात्रा की जा रही है।