Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

सेंसेक्स 102 अंक की गिरावट के साथ 80,502 पर बंद

128
Tour And Travels

नई दिल्ली, 22 जुलाई। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज यानी 22 जुलाई को शेयर बाजार में फ्लैट कारोबार देखने को मिला। सेंसेक्स 102 अंक की गिरावट के साथ 80,502 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी में भी 21 अंक की गिरावट रही, ये 24,509 के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में 15 में तेजी और 15 में गिरावट देखने को मिली। वहीं, कमजोर तिमाही नतीजों के बाद आज विप्रो के शेयर में 9.31% की गिरावट रही। इससे पहले शुक्रवार यानी 19 जुलाई को शेयर मार्केट ने लगातार तीसरे कारोबारी दिन ऑल टाइम हाई बनाया था।

एशियाई बाजारों में रहा मिला-जुला कारोबार

  • रिलायंस, कोटक महिंद्रा बैंक, ICICI बैंक और लार्सन एंड टुब्रो बाजार को नीचे गिराया। जबकि, HDFC बैंक, इंफोसिस, महिंद्रा एंड महिंद्रा और NTPC ने बाजार को ऊपर खींचा।
  • एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार देखने को मिला। जापान के निक्केई इंडेक्स में 1.16% और चीन के शंघाई कंपोजिट में 0.61% की गिरावट रही। वहीं, हांगकांग के हैंगसेंग में 1.25% की तेजी रही।
  • शुक्रवार को अमेरिकी बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। डाओ जोंस 377.49 (0.93%) अंक चढ़कर 40,287 पर बंद हुआ था। वहीं NASDAQ 5144.28 (0.81%) अंक गिरकर 17,726 पर बंद हुआ था।