Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

आज सोना-चांदी के दामों में गिरावट

56
Tour And Travels

सोने-चांदी की कीमतों में आज यानी 1 जुलाई को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 209 रुपए गिरकर 71,626 रुपए पर आ गया है। कल इसके दाम 71,835 रुपए प्रति दस ग्राम थे।

वहीं एक किलो चांदी 446 रुपए गिरकर 87,554 रुपए में बिक रही है। इससे पहले चांदी 88,000 रुपए किलो प्रति पर थी। इस साल चांदी 29 मई को अपने ऑल टाइम हाई 94,280 रुपए प्रति पर पहुंच गई थी।

4 महानगरों और भोपाल में सोने की कीमत

  • दिल्ली: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 66,400 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 72,420 रुपए है।
  • मुंबई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 66,250 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 72,280 रुपए है।
  • कोलकाता: 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 66,250रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 72,280 रुपए है।
  • चेन्नई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 66,850 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 72,930 रुपए है।
  • भोपाल: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 66,300 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 72,320 रुपए है।