Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

भारत के खिलाफ जहर उगलने वाले फवाद चौधरी के बदले सुर, कहा- ‘पाक में भी दिखाओ चंद्रयान-3 की लैंडिंग’

316
Tour And Travels

नई दिल्ली, 23अगस्त। देश का तीसरा चंद्रमा मिशन यानी चंद्रयान-3 आज यानी बुधवार को चांद की सतह पर लैंड करने की कोशिश में है. इस मिशन में भारत को अगर सफलता मिलती है तो दुनियाभर में उसक डंका बज जाएगा. देश के साथ-साथ दुनियाभर की निगाहें इसरो के इस मिशन पर टिकी हुई हैं. चंद्रयान-3 के सॉफ्ट लैंडिंग से कुछ घंटे पहले पाकिस्तान के पूर्व आईटी मंत्री फवाद चौधरी ने इस पर रिएक्शन दिया है. भारत के खिलाफ आमतौर पर जगह उगलने वाले फवाद चौधरी ने इस बार चंद्रयान-3 के लिए भारत को बधाई दी है और तारीफ में कसीदे पढ़े हैं. उन्होंने चंद्रयान-3 का लाइव प्रसारण पाकिस्तान में भी दिखाने की मांग की है.

पाकिस्तान के पूर्व आईटी मंत्री फवाद चौधरी ने इस संबंध में एक ट्वीट किया है. उन्होंने इसमें लिखा है: “पाकिस्तानी मीडिया को चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर लैंडिंग को लाइव दिखाना चाहिए. यह मानव जाति के लिए ऐतिहासिक क्षण है. विशेष रूप से भारत के लोगों, वैज्ञानिकों और अंतरिक्ष समुदाय के लिए बहुत बधाई.” फवाद चौधरी ने इस तरह से यह मांग की है कि पाकिस्तान की मीडिया को भी चंद्रयान-3 की लाइव लैंडिंग दिखानी चाहिए. फवाद चौधरी का यह ट्वीट देखते ही देखते पाकिस्तान सहित भारत में भी वायरल हो गया है. यूजर्स इस पर खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं. गौरतलब है कि भारत के कई स्कूलों में बच्चों को चंद्रयान-3 की लाइव लैंडिंग दिखाने की योजना है.