Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

स्वास्थ्य मंत्री ने नई दिल्ली में स्वास्थ्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अंगदान नीति की समीक्षा की

169
Tour And Travels

नई दिल्ली, 03मई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने आज नई दिल्ली में स्वास्थ्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अंगदान नीति की समीक्षा की। समीक्षा के बाद डॉ. मांडविया ने कहा कि अंगदान और अंग प्रत्यारोपण क्षेत्र में सुधार के लिए महत्‍वपूर्ण बदलाव सामने आ रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को अंतर्राष्ट्रीय मानकों से सीख लेने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने “मन की बात” कार्यक्रम की 99वीं कड़ी में देशवासियों से अंगदान के लिए आगे आने का आह्वान किया था। इससे देश में अंगदान को प्रोत्‍साहन मिला।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में वर्ष 2013 में अंग प्रत्यारोपण की संख्या पांच हजार से बढ़कर वर्ष 2022 में 15 हजार से अधिक हो गई है। मंत्रालय ने बताया कि वर्ष 2016 में 930 मृतक दाताओं से दो हजार 265 अंगों का उपयोग किया गया था जबकि वर्ष 2022 में 904 मृत दाताओं से दो हजार 765 अंगों का उपयोग किया गया। भारत सरकार ने हाल ही में एक विशेष कल्याणकारी उपाय के रूप में केंद्रीय कर्मचारियों को जो किसी दूसरे इंसान को अंगदान करते हैं, उन्‍हें 42 दिनों तक का विशेष आकस्मिक अवकाश प्रदान करने का निर्णय लिया था।