
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर और आम आदमी पार्टी मुख्यालय में लगातार हलचल बढ़ रही है, मुख्यमंत्री आवास पर अरविंद केजरीवाल के साथ उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान मौजूद हैं। उधर आप के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पार्टी कार्यालय पर पहुंच रहे हैं। पार्टी मुख्यालय सजाया गया है। आप मुख्यालय में भी ढोल मंगा लिए गए हैं।