Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

प्रधानमंत्री ने एक लेख साझा किया जिसमें यह बताया गया है कि हमारे राष्ट्र का निर्माण करने वाले महान लोगों को भारत किस प्रकार याद कर रहा है

241
Tour And Travels

प्रधानमंत्री ने सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर सरकार के काम पर MyGov ट्वीट थ्रेड भी साझा किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नमो ऐप के विकास यात्रा खंड का एक लेख साझा किया है जिसमें इस बात की झलक दी गई है कि हमारे राष्ट्र का निर्माण करने वाले महान लोगों को भारत किस प्रकार याद कर रहा है।

प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा;

“इस साल हम आजादी का अमृत महोत्सव को अपने स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देने के अवसर के रूप में मना रहे हैं। नमो ऐप के विकास यात्रा खंड पर यह लेख आपको एक झलक देता है कि हमारे राष्ट्र का निर्माण करने वाले महान लोगों को भारत किस प्रकार याद कर रहा है।

#सांस्कृतिक संरक्षण के 8 वर्ष”

प्रधानमंत्री ने भारत की गौरवशाली संस्कृति के संरक्षण के लिए सरकार के काम पर प्रकाश डालते हुए MyGov द्वारा एक ट्वीट थ्रेड भी साझा किया।

 

प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा:

“हमें अपनी गौरवशाली संस्कृति पर बहुत गर्व है और हम इसके संरक्षण के साथ-साथ उत्सव के लिए काम करने का अवसर पाकर विनम्र हैं। #सांस्कृतिक संरक्षण के 8 वर्ष”