Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

रबी विपणन सीजन 2022-23 में (17.04.2022 तक) 9 राज्यों से 69.24 एलएमटी गेहूं खरीदा गया

359
Tour And Travels

रबी विपणन सीजन 2022-23 में गेहूं की खरीदारी अभी हाल में शुरू हुई है, जिससे अब तक 5.86 लाख किसानों को 13951.41 करोड़ रुपये के एमएसपी मूल्य का लाभ प्राप्‍त हुआ है

मध्य प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, गुजरात और राजस्थान राज्यों में रबी विपणन सीजन 2022-23 में गेहूं की खरीदारी अभी हाल ही में शुरू हुई है। 17.04.2022 तक 69.24 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीदारी की गई है, जिससे 5.86 लाख किसानों को 13951.41 करोड़ रुपये के एमएसपी मूल्य का लाभ प्राप्‍त हुआ है। ।

image0012RKD Hindi News Website

 

खरीफ विपणन सीजन (केएमएस) 2021-22 में किसानों से न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य (एमएसपी) पर धान की खरीदारी सुचारू रूप से चल रही है।

खरीफ विपणन सीजन 2021-22 में 17.04.2022 तक राज्यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों में 754.08 लाख मीट्रिक टन (एलएमटी) धान (खरीफ फसल 750.95 एलएमटी और रबी फसल 3.14 एलएमटी शामिल) की खरीदारी की गई है।

अभी तक लगभग 108.90 लाख किसान 1,47,800.28 करोड़ रुपये की एमएसपी राशि से लाभान्वित हुए हैं।

 

रबी विपणन सीजन 2022-23 (17.04.2022 तक) में गेहूं की खरीदारी

18.04.2022 के अनुसार

 

राज्‍य/केन्‍द्र शासित प्रदेश

खरीदे गए गेहू की मात्रा (मीट्रिक टन)

लाभान्वित किसानों की संख्‍या

न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य राशि  (करोड़ रुपये में)

पंजाब 3216668 256070 6481.59
हरियाणा 2776496 215151 5594.64
उत्तर प्रदेश 29794 5783 60.04
मध्य प्रदेश 898679 108260 1810.84
राजस्थान 544 46 1.10
उत्तराखंड 370 59 0.75
चंडीगढ़ 1085 180 2.19
गुजरात 6 3 0.01
हिमाचल प्रदेश 133 38 0.27
कुल योग 6923775.8 585590 13951.41