Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

भारत से आने/जाने के लिए निर्धारित वाणिज्यिक अंतरराष्ट्रीय यात्री सेवाएं 27.03.2022 से फिर से आरंभ हो जाएंगी

390
Tour And Travels

कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने दिनांक 19.03.2020 के परिपत्र द्वारा 23 मार्च, 2020 से भारत से आने/जाने के लिए निर्धारित अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक यात्री सेवाओं का प्रचालन स्थगित कर दिया था। वर्तमान में, डीजीसीए के 28.02.2022 के परिपत्र के अनुसार भारत से आने/जाने के लिए अनुसूचित अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक यात्री सेवाओं के प्रचालन का स्थगन आगामी आदेशों तक विस्तारित कर दिया गया है।

विश्व भर में बढ़े हुए टीकाकरण कवरेज को देखते हुए तथा हितधारकों के परामर्श से भारत सरकार ने भारत से आने/जाने के लिए अनुसूचित वाणिज्यिक अंतरराष्ट्रीय यात्री सेवाओं को 27.03.2022 से अर्थात समर शिड्यूल 2022 के आरंभ से फिर से शुरु करने का निर्णय लिया है। इस प्रकार, भारत से आने/जाने के लिए अनुसूचित वाणिज्यिक अंतरराष्ट्रीय यात्री सेवाओं का स्थगन अब केवल 26.03.2022 के 2359 बजे तक विस्तारित माना जाएगा तथा एयर बब्बल व्यवस्था इसी के अनुरूप केवल इसी सीमा तक बढ़ाई जाएगी।

अंतरराष्ट्रीय परिचालन दिनांक 10.02.2022 की अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के दिशानिर्देशों तथा जैसा समय समय पर संशोधन किया जाता रहा है, के सख्त अनुपालन के अध्यधीन होगा।