Online News Portal for Daily Hindi News and Updates with weekly E-paper

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा- महामारी की स्थिति की समीक्षा के बाद कल से कार्यालय में पूर्ण उपस्थिति शुरू हो जाएगी

366
Tour And Travels

डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा- सभी स्तरों के कर्मचारी बिना किसी छूट के, 7 फरवरी, 2022 से नियमित आधार पर कार्यालय में उपस्थित होंगे

केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार); राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पृथ्वी विज्ञान मंत्री; प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्य मंत्री, डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज शाम घोषणा की कि महामारी की स्थिति की आज समीक्षा की गई और कोविड मामलों की संख्या में गिरावट के साथ-साथ सकारात्मकता दर में गिरावट को देखते हुए , यह निर्णय लिया गया है कि कल से कार्यालयों में पूर्ण उपस्थिति फिर से शुरू की जाएगी और सभी स्तरों पर कर्मचारी बिना किसी छूट के, 7 फरवरी, 2022 से नियमित आधार पर कार्यालय में उपस्थित होंगे।

केंद्रीय मंत्री महोदय ने आगे बताया कि विभागाध्यक्ष, हालांकि, यह सुनिश्चित करेंगे कि कर्मचारी हर समय फेस मास्क पहनें और कोविड ​​​​उपयुक्त व्यवहार का पालन करना जारी रखें।

image0014YBR Hindi News Website

यह पहले के सर्कुलर के अधिक्रमण में है जिसके अनुसार 50 प्रतिशत कार्यालय उपस्थिति नियम को 15 फरवरी तक बढ़ा दिया गया था। लेकिन, संबंधित पक्षों से जानकारी प्राप्त करने और स्थिति की समीक्षा के बाद, कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) द्वारा एक नया ओएम (कार्यालय ज्ञापन) जारी किया गया है। इस ज्ञापन में सूचित किया गया है कि सभी स्तरों पर सभी कर्मचारी बिना किसी छूट के कार्यालय में कल, यानी 7 फरवरी 2022 से उपस्थित होंगे। किसी भी कर्मचारी के लिए अब “घर से काम” का विकल्प नहीं होगा।

यह उल्लेख करना उचित है कि डीओपीटी ने 3 जनवरी 2022 के एक कार्यालय ज्ञापन (ओएम) के माध्यम से कुछ दिशानिर्देश जारी किए थे और महामारी की स्थिति के आधार पर समय-समय पर उनकी समीक्षा की जा रही थी।

बाद की समीक्षा में इन दिशानिर्देशों को 15 फरवरी तक बढ़ाना उचित समझा गया। अवर सचिव के स्तर से नीचे के सरकारी कर्मचारियों की वास्तविक उपस्थिति कुल संख्या के 50 प्रतिशत तक सीमित थी और शेष 50 प्रतिशत कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए कहा गया था। इसके अलावा, विकलांग व्यक्तियों और गर्भवती महिला कर्मचारियों को कार्यालय में उपस्थित होने से छूट दी गई थी। घर से काम करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को हर समय टेलीफोन और संचार के अन्य साधनों पर उपलब्ध रहने के लिए कहा गया था।

इस बीच, पिछले महीने, डॉ. जितेंद्र सिंह ने एक वीडियो कॉन्फ्रेंस की और घर से काम करने वाले कर्मचारियों के साथ-साथ उन लोगों से भी बात की, जो कोविड जांच में पॉज़िटिव पाए गए थे। उन्होंने उनकी कुशलक्षेम पूछी थी और उनकी जानकारी और विचार भी मांगे थे।

हालाँकि, अब, पहले के परिपत्र, जिसके अनुसार 50 प्रतिशत कार्यालय उपस्थिति नियम को 15 फरवरी तक बढ़ा दिया गया था, कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) द्वारा एक नया ओएम (कार्यालय ज्ञापन) जारी किया गया है जिसमें सूचित किया गया है कि सभी स्तरों पर कर्मचारी, बिना किसी छूट के, कल, यानी 7 फरवरी 2022 से कार्यालय में उपास्थित रहेंगे। किसी भी कर्मचारी के लिए “घर से काम” का कोई विकल्प नहीं होगा।